**मिर्जापुर।** नगर पालिका परिषद मिर्जापुर द्वारा शहर में नगर के पहले तीन मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। यह भव्य शॉपिंग कॉम्प्लेक्स शहर कोतवाली के ठीक सामने बनाया जाएगा।
बताया जा रहा है कि पिछले दिनों नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा विधिवत भूमि पूजन किए जाने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू हो गया है। तीन मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण से शहर में व्यापारिक गतिविधियों को नई जगह मिलने के साथ ही क्षेत्र के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।
शहर के प्रमुख स्थान पर बनने वाला यह कॉम्प्लेक्स आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। नगर पालिका की इस परियोजना को शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।