बहरोड़ विधानसभा सीट आधिकारिक रूप से रिक्त घोषित
राजस्थान विधानसभा सचिवालय द्वारा 12 नवम्बर 2026 को जारी राजपत्र (असाधारण) अधिसूचना के अनुसार, सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के निर्वाचन क्षेत्र 062-बहरोड़ से निर्वाचित विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव के 08 नवम्बर 2026 को हुए आकस्मिक निधन के पश्चात यह सीट रिक्त हो गई है।
इस संबंध में राजस्थान विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
#RajasthanPolitics #Behror #Alwar #RajasthanAssembly #BreakingNews #बहरोड़ #राजस्थानविधानसभा
Kotputli, Alwar | Nov 14, 2026