
*मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद*
बहादुरगढ़
पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं वाहन चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना शहर बहादुरगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई दो मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की।मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक शहर बहादुरगढ़ निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सतपाल निवासी बहादुरगढ़ ने शिकायत देते हुए बताया कि 3 जून 2025 को एक व्यक्ति द्वारा उसकी बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दी गई थी। शिकायत के आधार पर थाना शहर बहादुरगढ़ मे मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और अन्य सुरागों के आधार पर मामले की गहन पड़ताल की।जांच के दौरान इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए एक आरोपी से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर दूसरे आरोपी आशीष निवासी बहादुरगढ़ को जांच में शामिल किया गया। पूछताछ के बाद पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया।पुछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की गई। दोनों वाहन पुलिस ने कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Uklana, Hissar | Jun 23, 2026