Public App Logo
औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के लहंगीया गांव में रविवार को 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कामेश्वर मांझी के 35 वर्षीय पुत्र कईल मांझी के रूप में हुई है. The silence media news बताया जाता है कि कईल मांझी के घर के बाहर 11 हजार वोल्ट का बिजली तार टूटकर गिरा हुआ था. इसी दौरान वह तार के संपर्क में आ गये. करंट की चपेट में आते ही कईल मांझी गंभीर रूप से झुलस गये और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.पत्नी और तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाकईल मांझी अपने पीछे पत्नी सविता देवी, एक पुत्री और दो पुत्र छोड़ गये हैं. घटना के बाद पत्नी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.पुलिस ने शुरू की पोस्टमार्टम की प्रक्रियाघटना की सूचना मिलते ही कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस मामले की आवश्यक जांच भी कर रही है. #thesilencemedianews #एक्सीडेंट #aurangabad #औरंगाबाद #रफीगंज #rafiganj - Obra News