
लगातार छठी बार झांसी रेंज नंबर-1, IGRS शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण में बनाया नया रिकॉर्ड; जालौन और झांसी जनपद भी रहे अव्वल
झांसी/जालौन 2 जुलाई उत्तर प्रदेश शासन की जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) में झांसी पुलिस रेंज ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार छठी बार प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
माह जून 2026 की मूल्यांकन रिपोर्ट में झांसी परिक्षेत्र ने शिकायतों के शत-प्रतिशत एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर प्रदेश के सभी परिक्षेत्रों में पहला स्थान प्राप्त किया।
पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि के नेतृत्व में झांसी रेंज की इस उपलब्धि को पुलिस विभाग के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।
इतना ही नहीं, रेंज के अंतर्गत आने वाले जनपद झांसी और जनपद जालौन ने लगातार छठी बार प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय दिया, जबकि जनपद ललितपुर ने भी माह जून में प्रथम स्थान हासिल कर रेंज की उपलब्धि को और मजबूत किया।
आईजी आकाश कुलहरि ने इस उपलब्धि पर आईजीआरएस एवं सीसीटीएनएस शाखा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि IGRS पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध विधिक निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आम जनता को न्याय दिलाने का प्रभावी माध्यम है।
शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शासन की मंशा के अनुरूप उनका समाधान किया जाए, ताकि पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हो तथा शिकायतों की संख्या में लगातार कमी आए।
लगातार छह बार प्रथम स्थान प्राप्त करना यह दर्शाता है कि झांसी रेंज में शिकायतों के निस्तारण को लेकर प्रभावी निगरानी, जवाबदेही और बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है।
यह उपलब्धि पूरे पुलिस महकमे के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।
#JhansiRange #IGRS #IGRSRanking #UPPolice #AkashKulhari #JalaunPolice #JhansiPolice #LalitpurPolice #GoodGovernance #PublicGrievance #JanSunwai #CMYogi #UttarPradesh #PoliceNews #BreakingNews #JalaunNews #JhansiNews #LalitpurNews #LawAndOrder #PoliceAdministration #HindiNews #ViralNews #NewsUpdate #SonuMaharaj #CrimeReporter #UPNews #PolicePerformance #TopRank #Government
#PublicService
Kalpi, Jalaun | Jul 3, 2026