
पॉलिटेकनिक महाविद्यालय में लेटरल एंट्री 12वीं गणित से द्वितीय वर्ष में और 10वी से प्रथम वर्ष में सीएलसी राउंड द्वारा प्रवेश का अवसर
---
शासकीय पॉलिटेकनिक कॉलेज अशोकनगर में सत्र 2026-27 के लिए इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमो में लेटरल एंट्री से कक्षा 12वी में गणित संकाय से उत्तीर्ण छात्रों के लिए सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है । प्रवेश के उपरांत छात्रों को दो वर्ष में इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्राप्त होगा। यह प्रवेश छात्रों को कक्षा 12वी (गणित संकाय) में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट से प्रदान किया जाएगा। ईटी के साथ साथ कंप्यूटर साइंस, एआईएमएल एवं आईटी में बीटेक के इच्छुक छात्र इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्यूनिकेशन शाखा का चयन कर रहे हैं। वही इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल शाखाओं में भी भारी मांग के चलते सीमित सीटें उपलब्ध है। सिविल इंजीनियरिंग एवं आर्किटेक्चर में अपना कैरियर बनाने वाले छात्र सिविल में प्रवेश ले रहे हैं। यह रजिस्ट्रेशन 20 जून से आरम्भ होकर 26 जुलाई तक चलेगा। इसके साथ 25 जून से 30 जुलाई तक चॉइस फिलिंग की जाएगी। दिनांक 03 अगस्त से 08 अगस्त तक संस्था में उपस्थित होकर प्रवेश प्रदान किया जाएगा। कक्षा 10वीं उत्तीर्ण छात्रों के प्रथम वर्ष में प्रवेश के दो राउंड की समाप्ति के उपरांत तीसरा (CLC-राउंड) आरम्भ हो गया है। यह राउंड दिनांक 04 जुलाई से आरम्भ होकर 14 अगस्त तक चलेगा। सीएलसी राउंड में प्रवेश ‘पहले आओ- पहले पाओ’ के आधार पर 06 जुलाई से संस्था में उपस्थित होकर प्राप्त किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के उपरांत उपस्थित होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सीएलसी से प्रवेश प्राप्त करने हेतु 06 जुलाई से 14 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संस्था में काउंसलिंग राउंड का आयोजन किया जाएगा। यह प्रवेश 10वीं कक्षा के अंको के आधार पर किया जायेगा। इच्छुक छात्र सीएलसी राउंड का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराके सोमवार, बुधवार या शुक्रवार को संस्था में प्रवेश हेतु उपस्थित हो सकते है । कॉलेज में सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखाओ में शेष बची हुई सीटों पर प्रवेश प्रदान किया जा रहा है। उक्त प्रक्रिया सीटों के रिक्त रहने पर 14 अगस्त 2026 तक संचालित की जावेगी। कॉलेज की प्रमुख सुविधाओं में वार्षिक शुल्क मात्र 8000/-, निःशुल्क पुस्तके, डिजिटल पुस्तकालय, आधुनिक प्रयोगशाला, छात्रवृति योजनाए (एससी,एसटी,ओबीसी एवं सामान्य वर्ग के संबल कार्ड के हितग्राही छात्रों हेतु), प्रगति योजना 50000 प्रतिवर्ष मेधावी छात्राओं के लिए एवं यशस्वी योजना प्रतिवर्ष 30000 छात्र- छात्राओं के लिए मेरिट के आधार पर, और मल्टीनेशनल कंपनियों में कैंपस प्लेसमेंट की व्यवस्था शामिल है। डिप्लोमा उत्तीर्ण छात्र मेरिट के आधार पर प्रदेश के इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में बीटेक कोर्स में द्वितीय वर्ष में प्रवेश मिलता है। जून 2026 तक कृष्णा मारुती लिमिटेड, सुब्रोस लिमिटेड नॉएडा, अदानी ग्रुप मालनपुर ग्वालियर द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, सिविल एवं मैकेनिकल ब्रांच के छात्रों का कैंपस से चयन हुआ है।
#ashoknagar