Faridabad में दिवाली की रात आग का तांडव, रॉकेट गिरने से 15 झुग्गियां जलीं, 5 घंटे में बुझी आग
Faridabad Fire News: फरीदाबाद में दिवाली की रात आतिशबाजी के बीच आग लगने की कई घटनाएं सामने आईं. मेवला महाराजपुर में रात करीब 3 बजे एक रॉकेट झुग्गी पर गिर गया, जिससे आग लग गई. देखते ही देखते आग ने करीब 15 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और परिवार बच्चों को लेकर जान बचाने के लिए बाहर भागे. दमकल विभाग की 10 से 12 गाड़ियों ने करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
इसके अलावा डबुआ कॉलोनी चौक पर साइकिल की दुकान और गाजीपुर रोड पर कबाड़ गोदाम भी आग की चपेट में आ गए. पल्ला, सेक्टर-91, लक्कड़पुर, तिलपत, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी और सेक्टर-46 समेत शहर के कई इलाकों में भी आग लगने की घटनाएं हुईं.
#Faridabad #FaridabadNews #HaryanaNews #FaridabadFire #FireIncident #DiwaliFire #MevlaMaharajpur #FireNews #Diwali2026 #Haryana