
"माँ तुझे प्रणाम योजना" - आवेदन आमंत्रण तिथि: 22 सितम्बर 2026
--
मध्य प्रदेश शासन के खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा "माँ तुझे प्रणाम योजना" के तहत आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं में भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के प्रति आदर भाव विकसित करना, सीमा पर सैन्य गतिविधियों व दिनचर्या से अवगत कराना तथा प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक स्थानों से परिचय कराने हेतु अनुभव यात्रा कराना है।
योजना एवं चयन प्रक्रिया की मुख्य जानकारी
प्रति विकासखण्ड चयन: प्रत्येक विकासखण्ड से 10 युवाओं (05 युवक एवं 05 युवतियाँ) का चयन किया जाएगा।
श्रेणीवार विवरण (युवक एवं युवतियों के लिए):
एन.सी.सी. (NCC): 01
एन.एस.एस. (NSS): 01
खिलाड़ी: 01
मेधावी छात्र: 01
स्काउट: 01
आयु सीमा: 15 से 25 वर्ष (दिनांक 31.12.2027 की स्थिति में)।
आवेदन एवं संपर्क सूत्र
इच्छुक अभ्यर्थी विकासखण्ड स्तर पर पदस्थ खेल विभाग के निम्नलिखित अधिकारियों से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं:
विकासखण्ड निवाड़ी:
श्री मनीष सोनी (समन्वयक) - 9926254664
कु० निशा वेस्य (फुटबॉल प्रशिक्षक) - 9340356446
विकासखण्ड पृथ्वीपुर:
श्रीमती ज्योति परमार (समन्वयक) - 9977040506
आवश्यक दस्तावेज एवं अंतिम तिथि:
संलग्न किए जाने वाले दस्तावेज: फोटो, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र एवं मूल निवास प्रमाण पत्र।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 22 सितम्बर 2026
#jansamparkMP #niwari