
नेशनल लोक अदालत एवं जनउपयोगी सेवा के संबंध में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
---
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियांवयन हेतु माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ श्रीमती प्रवीणा व्यास, की अध्यक्षता में जिला न्यायालय टीकमगढ़ के सभाकक्ष मंे प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ आज बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश महोदया द्वारा उपस्थित अधिकारियों को जानकारी दी कि नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक शमनीय मामले, चैक बाउंस, बैंक रिकवरी, मोटर दावा अधिकरण संबंधी मामले, विद्युत विवाद के प्रकरण, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद संबंधी प्रकरण, भू-अधिग्रहण संबंधी प्रकरण एवं समस्त प्रकार के सिविल प्रकरणों के साथ-साथ बैंक रिकवरी, नगर पालिका, जलकर, विद्युत संबंधी प्रीलिटीगेशन प्रकरणों का आपसी समझौते से निराकरण किया जायेगा।
बैठक में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के संबंध में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को विभागों से संबंधित आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया, जिससे कि अधिक से अधिक प्रकरणों का आपसी समझौते से निराकरण कर पक्षकारगण को नेशनल लोक अदालत से होने वाले लाभों का फायदा दिलाया जा सके। इस अवसर पर आमजन के दैनिक जीवन के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं और लोक सेवाओं से संबंधित, प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को आयोजित होने वाली लोक उपयोगी लोक अदालत के बारे में भी आवश्यक जानकारी प्रदान की।
उक्त बैठक में विशेष न्यायाधीश टीकमगढ़ श्री अशरफ अली, टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई, पुलिस अधीक्षक निवाड़ी डॉ श्री राय सिंह नरवरिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री आशीष कुमार केशरवानी, वनमण्डलाधिकारी टीकमगढ़ श्री राजाराम परमार, अपर कलेक्टर शिव प्रसाद मंडराहा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती सुनीता गोयल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgrah