सतना - ओवरब्रिज पर खड़े ई-रिक्शा को क्रेन ने पीछे से मारी टक्कर, कई लोग गंभीर रूप से घायल सतना के ओवरब्रिज पर खड़े एक ई-रिक्शा को पीछे से आ रही क्रेन ने टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ओवरब्रिज पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा