पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं वरिष्ठ सपा नेता महेंद्र प्रताप यादव को जन्मोत्सव की बधाइयों का तांता
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा खलीलाबाद के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सपा नेता महेंद्र प्रताप यादव के जन्मोत्सव के अवसर पर समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें अनंत शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं।
इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के स्वस्थ, दीर्घायु एवं जनसेवा से परिपूर्ण जीवन की कामना करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने प्रदेश की राजनीति में विकास, समाजवाद और युवाओं को नई दिशा देने का कार्य किया है। वहीं महेंद्र प्रताप यादव लंबे समय से क्षेत्र की जनता के बीच रहकर सामाजिक सरोकारों एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं।कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोनों नेताओं का संघर्ष, सरल व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। जन्मोत्सव के अवसर पर जगह-जगह शुभकामनाएं प्रेषित की गईं और उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की गई।