🚨उमरिया जिले से वन्यजीव अपराध का एक बेहद गंभीर और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। उमरिया जिले के चंदिया वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हरवाह बीट के हरवाह गांव में शिकारियों ने जंगल से लगे एक खेत में जीआई तार का जाल बिछाकर और उसमें करंट प्रवाहित कर एक गर्भवती चीतल की जान ले ली। वन विभाग की टीम को जब इस अवैध शिकार और गतिविधि की सूचना मिली, तो उन्होंने तत्काल दबिश दी। टीम जब मौके पर पहुंची, तब आरोपी चीतल के मांस को पकाने की तैयारी कर रहे थे। वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से पांचों आरोपियों को रंगे हाथ धर दबोचा और उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
#UmariaNews
#WildlifeCrime
#MPNews
#BreakingNewsHindi
#AnimalProtection