#भरतपुर। नदबई क्षेत्र के गांव मांझी के पास शनिवार शाम बाइक के सामने अचानक भैंस आ जाने से एक बड़ा हादसा हो गया। फरीदाबाद से अपने गांव भौसिंगा जा रहे मिलकपुर निवासी अशोक (32), उनकी पत्नी गुड़िया (30) और दो छोटी बेटियां निहारिका (5) व साध्वी (3) बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद सभी घायलों को नदबई के राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।