#पटाखे_से_गाड़ी_में_आग_लगी..
भरतपुर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि डीग जिले के जुरहरा थाना क्षेत्र स्थित घोसिंगा गांव में बारात के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दावा है कि हरियाणा से आई इस बारात में गाड़ी की छत पर आतिशबाजी करते समय पटाखों की पेटी हाथ से छूटकर गाड़ी में जा गिरी, जिससे कार में भीषण आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।