Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कि ताजा फेसबुक पोस्ट आजकल भट्ट जी आधा रात को पोस्ट कर रहे हैं क्या बात होगी

Dehradun, Dehradun | Jun 25, 2026

MORE NEWS

निहंगों का उत्तराखंड कूच,रखी ये बड़ी मांग,  हिमाचल बॉर्डर पर कई जगहों पर हंगामा

निहंगों का उत्तराखंड कूच,रखी ये बड़ी मांग, हिमाचल बॉर्डर पर कई जगहों पर हंगामा

Dehradun, Dehradun | Jun 25, 2026

ऋषिकेश में नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे व्यावसायिक निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, मौके पर पहुंचकर किया सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बनाए जा रहे एक व्यावसायिक शोरूम को सील कर दिया।

एमडीडीए अधिकारियों के अनुसार, हरिद्वार रोड स्थित भरत विहार के निकट निर्माणाधीन शोरूम में स्वीकृत नक्शे से हटकर निर्माण कार्य किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि भवन निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया और सेटबैक क्षेत्र में भी निर्माण किया गया, जो नियमों का उल्लंघन है।

अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर सीलिंग की कार्रवाई की। एमडीडीए ने साफ कहा है कि विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और नियमों के विपरीत विकसित की जा रही परियोजनाओं के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ऋषिकेश में नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे व्यावसायिक निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, मौके पर पहुंचकर किया सील मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बनाए जा रहे एक व्यावसायिक शोरूम को सील कर दिया। एमडीडीए अधिकारियों के अनुसार, हरिद्वार रोड स्थित भरत विहार के निकट निर्माणाधीन शोरूम में स्वीकृत नक्शे से हटकर निर्माण कार्य किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि भवन निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया और सेटबैक क्षेत्र में भी निर्माण किया गया, जो नियमों का उल्लंघन है। अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर सीलिंग की कार्रवाई की। एमडीडीए ने साफ कहा है कि विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और नियमों के विपरीत विकसित की जा रही परियोजनाओं के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Dehradun, Dehradun | Jun 25, 2026

दक्षिण अफ्रीकी देश मोरोक्को से आई बम से उड़ाने की धमकी, STF का बड़ा खुलासा 

22 जून को मसूरी नगर पालिका समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद उत्तराखंड एसटीएफ ने मामले की गहन जांच शुरू की थी। अब जांच में अहम सुराग हाथ लगे हैं।

एसटीएफ की साइबर कमांडो टीम ने धमकी भरे ई-मेल को ट्रैक करते हुए पाया कि इसकी लोकेशन उत्तर अफ्रीकी देश मोरक्को से जुड़ी है, जबकि ई-मेल भेजने वाला व्यक्ति अमेरिका का निवासी बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि धमकी भरे मेल में केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी उल्लेख किया गया था, जिससे सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर तकनीकी जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। एसटीएफ का कहना है कि धमकी की वास्तविकता, इसके पीछे की मंशा और संभावित नेटवर्क का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच जारी है।

दक्षिण अफ्रीकी देश मोरोक्को से आई बम से उड़ाने की धमकी, STF का बड़ा खुलासा

#Mussoorie #BombThreat #UttarakhandSTF #CyberInvestigation #UttarakhandNews #BreakingNews #pahadsamachar

दक्षिण अफ्रीकी देश मोरोक्को से आई बम से उड़ाने की धमकी, STF का बड़ा खुलासा 22 जून को मसूरी नगर पालिका समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद उत्तराखंड एसटीएफ ने मामले की गहन जांच शुरू की थी। अब जांच में अहम सुराग हाथ लगे हैं। एसटीएफ की साइबर कमांडो टीम ने धमकी भरे ई-मेल को ट्रैक करते हुए पाया कि इसकी लोकेशन उत्तर अफ्रीकी देश मोरक्को से जुड़ी है, जबकि ई-मेल भेजने वाला व्यक्ति अमेरिका का निवासी बताया जा रहा है। गौरतलब है कि धमकी भरे मेल में केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी उल्लेख किया गया था, जिससे सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर तकनीकी जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। एसटीएफ का कहना है कि धमकी की वास्तविकता, इसके पीछे की मंशा और संभावित नेटवर्क का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच जारी है। दक्षिण अफ्रीकी देश मोरोक्को से आई बम से उड़ाने की धमकी, STF का बड़ा खुलासा #Mussoorie #BombThreat #UttarakhandSTF #CyberInvestigation #UttarakhandNews #BreakingNews #pahadsamachar

Dehradun, Dehradun | Jun 25, 2026

उत्तरकाशी जनपद के मोरी क्षेत्र से एक गंभीर रूप से बीमार 15 वर्षीय बालिका को जिला प्रशासन की तत्परता से हेली एंबुलेंस के माध्यम से उच्च उपचार के लिए देहरादून भेजा गया।

ग्राम रैक्चा, मोरी निवासी कुमारी स्मृति, जो गंभीर अवसाद से पीड़ित थी, का उपचार सीएचसी मोरी में चल रहा था। स्वास्थ्य स्थिति अत्यधिक गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे तत्काल उच्च चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु रेफर करने की सलाह दी।

परिजनों के अनुरोध पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हेली एंबुलेंस की व्यवस्था की। बालिका को आज सायं 4:59 बजे जीआईसी मोरी हेलीपैड से सहस्त्रधारा, देहरादून स्थित दून अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

आपातकालीन परिस्थितियों में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की त्वरित समन्वित कार्रवाई से मरीज को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सका।
#Uttarkashi #HeliAmbulance #HealthCare #DisasterResponse #DoonHospital #uttarakhand

उत्तरकाशी जनपद के मोरी क्षेत्र से एक गंभीर रूप से बीमार 15 वर्षीय बालिका को जिला प्रशासन की तत्परता से हेली एंबुलेंस के माध्यम से उच्च उपचार के लिए देहरादून भेजा गया। ग्राम रैक्चा, मोरी निवासी कुमारी स्मृति, जो गंभीर अवसाद से पीड़ित थी, का उपचार सीएचसी मोरी में चल रहा था। स्वास्थ्य स्थिति अत्यधिक गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे तत्काल उच्च चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु रेफर करने की सलाह दी। परिजनों के अनुरोध पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हेली एंबुलेंस की व्यवस्था की। बालिका को आज सायं 4:59 बजे जीआईसी मोरी हेलीपैड से सहस्त्रधारा, देहरादून स्थित दून अस्पताल के लिए रवाना किया गया। आपातकालीन परिस्थितियों में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की त्वरित समन्वित कार्रवाई से मरीज को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सका। #Uttarkashi #HeliAmbulance #HealthCare #DisasterResponse #DoonHospital #uttarakhand

Dehradun, Dehradun | Jun 25, 2026

सरकार को युवाओं की चेतावनी, उत्तराखंड की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई सड़कों पर उतरेंगे युवा

कर्णप्रयाग और नगरासू प्रकरण के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में युवा रुद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान में एकत्र हुए। युवाओं ने कहा कि उत्तराखंड की अस्मिता, सामाजिक सौहार्द और धार्मिक यात्राओं की गरिमा से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

युवा नेताओं आशीष नेगी, मोहित डिमरी, त्रिभुवन चौहान समेत अन्य युवाओं ने दावा किया कि सोशल मीडिया पर 25 जून यानी आज कर्णप्रयाग आने की घोषणाएं करने वाले लोग नहीं पहुंचे। युवाओं ने सरकार से मांग की कि हालिया घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की जाए।

साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर के युवा लोकतांत्रिक तरीके से सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

#Karnaprayag #Rudraprayag #Uttarakhand #YouthVoice #CharDhamYatra #hemkundsahib #pahadsamachar #BreakingNews

सरकार को युवाओं की चेतावनी, उत्तराखंड की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई सड़कों पर उतरेंगे युवा कर्णप्रयाग और नगरासू प्रकरण के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में युवा रुद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान में एकत्र हुए। युवाओं ने कहा कि उत्तराखंड की अस्मिता, सामाजिक सौहार्द और धार्मिक यात्राओं की गरिमा से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवा नेताओं आशीष नेगी, मोहित डिमरी, त्रिभुवन चौहान समेत अन्य युवाओं ने दावा किया कि सोशल मीडिया पर 25 जून यानी आज कर्णप्रयाग आने की घोषणाएं करने वाले लोग नहीं पहुंचे। युवाओं ने सरकार से मांग की कि हालिया घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर के युवा लोकतांत्रिक तरीके से सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। #Karnaprayag #Rudraprayag #Uttarakhand #YouthVoice #CharDhamYatra #hemkundsahib #pahadsamachar #BreakingNews

Dehradun, Dehradun | Jun 25, 2026