Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

ऋषिकेश में नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे व्यावसायिक निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, मौके पर पहुंचकर किया सील मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बनाए जा रहे एक व्यावसायिक शोरूम को सील कर दिया। एमडीडीए अधिकारियों के अनुसार, हरिद्वार रोड स्थित भरत विहार के निकट निर्माणाधीन शोरूम में स्वीकृत नक्शे से हटकर निर्माण कार्य किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि भवन निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया और सेटबैक क्षेत्र में भी निर्माण किया गया, जो नियमों का उल्लंघन है। अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर सीलिंग की कार्रवाई की। एमडीडीए ने साफ कहा है कि विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और नियमों के विपरीत विकसित की जा रही परियोजनाओं के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Dehradun, Dehradun | Jun 25, 2026

MORE NEWS

अस्पताल की गलतियों से गई जच्चा बच्चा की जान तो क्या अस्पताल भवन या मशीनों की थी गलती?

अस्पताल की गलतियों से गई जच्चा बच्चा की जान तो क्या अस्पताल भवन या मशीनों की थी गलती?

Dehradun, Dehradun | Jun 25, 2026

**क्या यात्रा के नाम पर कानून तोड़ना सही है..?
अगर शांति की बात है, तो बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की ज़िद क्यों..? अब सरकार भी जवाब दे?**

**क्या यात्रा के नाम पर कानून तोड़ना सही है..? अगर शांति की बात है, तो बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की ज़िद क्यों..? अब सरकार भी जवाब दे?**

Dehradun, Dehradun | Jun 25, 2026

देहरादून: ONGC चौक पर तेज़ रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, चालक पर नशे में ड्राइविंग का आरोप

देहरादून के ओएनजीसी चौक पर एक बार फिर सड़क हादसा सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, UP 16 EZ 5377 नंबर की कार तेज़ रफ्तार में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन चालक कथित रूप से नशे की हालत में था और बेहद तेज़ गति से गाड़ी चला रहा था।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा है। मामले की जांच की जा रही है।

देहरादून: ONGC चौक पर तेज़ रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, चालक पर नशे में ड्राइविंग का आरोप देहरादून के ओएनजीसी चौक पर एक बार फिर सड़क हादसा सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, UP 16 EZ 5377 नंबर की कार तेज़ रफ्तार में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन चालक कथित रूप से नशे की हालत में था और बेहद तेज़ गति से गाड़ी चला रहा था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा है। मामले की जांच की जा रही है।

Dehradun, Dehradun | Jun 25, 2026