
CASE FIR NO. 255/2026 DT. 23-11-2026 U/S 21,29 ND&PS Act PS SADAR SOLAN
दिनांक 23-11-2026 को जिला पुलिस की SIU टीम द्वारा एक गुप्त सुचना के आधार पर सुबाथु रोड सोलन पर स्थित एक मकान में दबिश देकर एक कमरा में रह रहे 04 युवकों के कब्जा से 6.19 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई I आरोपी युवकों की पहचान करण पुत्रः श्री दान सिंह निवासी डूगा मोड सुबाथु रोड सोलन, तहसील व जिला सोलन हि०प्र० उम्र 19 वर्ष, अमन परिहार पुत्र श्री रणजीत परिहार निवासी गाँव जाबल जमरोट, डाकखाना कोटी, तहसील व जिला सोलन, हि०प्र० उम्र 25 वर्ष, अंशुल गुरंग पुत्र श्री विनोद गुरंग निवासी गाँव लाडेरा डाकखाना बकलोह तहसील भटियात जिला चंबा हि०प्र० उम्र 27 वर्ष व विशाल पुत्र श्री भीम बहादुर निवासी उदय विहार कॉलोनी, डाकखाना सपरून सोलन, तहसील व जिला सोलन, (हि०प्र०) उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई I उक्त चारों आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा मौका पर गिरफ्तार किया गया I जिस पर उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया I इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान आरोपियों से गहनता पूर्वक पूछताछ की जा रही है I गिरफ्तार चारों आरोपियों को आज दिनांक 24-11-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है I गिरफ्तार चारों आरोपियों के पूर्व के अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है I मामले में आगामी अन्वेषण जारी है I