
उदयपुर में 7 जून को लक्ष्य माहेश्वरी की इम्पैथेटिक स्टोरीटेलिंग ईवनिंग
कहानियों के साथ-साथ रोमांचक लकी ड्रॉ भी रखा गया है, जिसमें ₹1.50 लाख का इनाम और ₹4500 मूल्य का एश्योर्ड रिटर्न गिफ्ट शामिल है।
उदयपुर.जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) यूथ उदयपुर और JITO कनेक्ट के बैनर तले 7 जून 2026 को एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। “खुशियों के पल” नामक यह इम्पैथेटिक स्टोरीटेलिंग ईवनिंग शहर के होटल रैडिसन ब्लू, उदयपुर में शाम 6:30 बजे से शुरू होगी। चीफ सेक्रेटरी विनय कोठारी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण होंगे प्रसिद्ध स्टोरीटेलर लक्ष्य माहेश्वरी। अपनी भावपूर्ण और प्रेरणादायक कहानियों के लिए जाने-माने लक्ष्य माहेश्वरी इस शाम दर्शकों को खुशियों की अनुभूति कराएंगे। कार्यक्रम में भावनाओं को छूने वाली कहानियों के साथ-साथ रोमांचक लकी ड्रॉ भी रखा गया है, जिसमें ₹1.50 लाख का इनाम और ₹4500 मूल्य का एश्योर्ड रिटर्न गिफ्ट शामिल है। ऋषभ ट्रेवल्स टाइटल स्पॉन्सर के रूप में इस कार्यक्रम को प्रायोजित कर रहा है।
इच्छुक श्रोताओं को तुरंत पास बुक करने के लिए दिए गए नंबर पर व्हाट्सएप करना होगा: 98114 64147।
कार्यक्रम में पावर्ड बाय राजलक्ष्मी ग्रुप,रैडिसन ब्लू हॉस्पिटैलिटी पार्टनर, eazydiner गिफ्टिंग पार्टनर और SkyHIGH ट्रैवल पार्टनर के रूप में जुड़े हुए हैं।यह कार्यक्रम उदयपुर के सांस्कृतिक और बिजनेस समुदाय के लिए एक यादगार शाम साबित होने वाला है, जहां कहानियां न सिर्फ मनोरंजन करेंगी बल्कि दिलों को भी छू जाएंगी।