
जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द
बांकीपुर उपचुनाव में जन शक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन आयोग की ओर से रद्द कर दिया गया। निर्वाचन अधिकारियों की जांच के दौरान नामांकन पत्र में एक तकनीकी कमी सामने आई, जिसके बाद उनका नामांकन स्वीकार नहीं किया गया। इस निर्णय के बाद बांकीपुर उपचुनाव में राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है.नामांकन पत्र में निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया है। नियमों की अनदेखी की गई है। आयोग के नियम के मुताबिक नामांकन पत्र पर 10 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर होना अनिवार्य होता है। लेकिन वीणा मानवी के नामांकन पत्र में सिर्फ 9 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर मिले। इसी तकनीकी कमी के आधार पर उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन था। इसके बाद मंगलवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की गई। वीणा मानवी, निर्दलीय प्रत्याशी प्रिय किन्नर समेत कुल 10 का पर्चा रद्द कर दिया गया है। वीणा मानवी का नामांकन रद्द होने से तेज प्रताप यादव की पार्टी जनतांत्रिक जनता दल को बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने मामले को कोर्ट तक ले जाने की बात कही। पटना शहर की बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा।
Rajauli, Nawada | Jul 15, 2026