गोपालगंज जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है. साइबर ठगी का शिकार हुए एक युवक को उसकी खोई हुई रकम वापस दिलाकर पुलिस ने राहत पहुंचाई है. पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर की गई त्वरित कार्रवाई के बाद पीड़ित को 24,370 रुपये वापस मिल गए.
Bihar, India | Jun 24, 2026