कंडाघाट में रिटेनिंग वॉल से टकराई कार, बड़ा हादसा टला
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो
चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर कंडाघाट के समीप एक कार अनियंत्रित होकर रिटेनिंग वॉल से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि कार को काफी नुकसान पहुंचा, हालांकि गनीमत रही कि कार में सवार लोगों को किसी तरह की चोट नहीं आई।
हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी तेज थी, लेकिन समय रहते बड़ा हादसा टल गया। हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर लगातार बढ़ते यातायात और पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो