
सरकार के कार्यकाल में 4 साल तो मुख्यमंत्री सुखविंद सिंह सुखू ऑकओवर शिमला में सोए रहे। लोग मिलने के लिए शिमला में जाते थे तो उनसे नहीं मिलते थे। और अब 4 साल गुजर गए, अब जाकर हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जगह जाना मुख्यमंत्री ने शुरू कर दिया है।
कुल मिलाकर यह कहना सही है कि लोगों से मिलने का पॉलिटिकल ड्रामा करना शुरू कर दिया है। लोगों को जताया जा रहा है कि मैं लोगों के बीच में हूं।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह ने बताया कि अब जब पंचायती राज के चुनाव हुए और हिमाचल प्रदेश की जनता ने आईना दिखाया और कांग्रेस का पूरी तरह सुपड़ा साफ किया, अब जाकर इनको याद आई कि आगे विधानसभा के चुनाव आने वाले हैं। इसलिए लोगों के बीच में जाना पड़ेगा।
कांग्रेस और मुख्यमंत्री का लोगों को ठगने का काम अब समाप्त हो चुका है। लोग समझ चुके हैं कि मुख्यमंत्री पॉलिटिकल ड्रामेबाजी कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश की दुर्दशा जो है, इस कांग्रेस सरकार ने कर दी है। प्रदेश का पूरी तरह सत्यानाश कर दिया है। अब लोग कांग्रेस के झांसे में आने वाले नहीं हैं।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का पूरी तरह से सुपड़ा साफ होने वाला है, जैसे दिल्ली में कांग्रेस का सुपड़ा साफ हुआ है।
Chamba, Chamba | Nov 7, 2026