राजबाड़ा पर PM बस सेवा की बस का कहर!
इंदौर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल राजबाड़ा में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सरकारी सिटी बस अनियंत्रित होकर लोगों और वाहनों से जा टकराई।
हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना का CCTV सामने आया है, जिसमें हादसे का भयावह मंजर कैद हुआ।
हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और बस में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सवाल सिर्फ हादसे का नहीं…
सवाल है कि भीड़भाड़ वाले राजबाड़ा में सार्वजनिक परिवहन की सुरक्षा व्यवस्था कितनी पुख्ता है?
#इंदौर #राजबाड़ा #IndoreNews #BusAccident #MadhyaPradesh
Dewas Nagar, Dewas | Sep 27, 2026