हरदोई में बदहाल यातायात व्यवस्था, रोज घंटों जाम से जूझ रहे लोग
.
#हरदोई। शहर की यातायात व्यवस्था दिनोंदिन बदहाल होती जा रही है। हालात यह हैं कि शहर के मंगलीपुरवा रेलवे फाटक के दोनों ओर प्रतिदिन घंटों लंबा जाम लग रहा है, जिससे वाहन चालकों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे फाटक के दोनों ओर बढ़ते अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। स्कूल बसों, एंबुलेंस, दोपहिया और चारपहिया वाहनों समेत भारी वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे लोगों का समय और ईंधन दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
लोगों का आरोप है कि जाम की समस्या के बावजूद यातायात पुलिस और संबंधित कर्मी मौके पर सक्रिय नजर नहीं आते, जिसके चलते स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मंगलीपुरवा रेलवे फाटक के आसपास अतिक्रमण हटाने, नियमित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा व्यस्त समय में यातायात पुलिस की तैनाती बढ़ाने की मांग की है, ताकि शहरवासियों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Jul 1, 2026