Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

दलित विधवा को जाति सूचक गाली देकर पीटा, खेत जोतने और घर खाली करने की धमकी, 112 बुलाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं #हरदोई। टडियावां थाना क्षेत्र के गांव बरुआर में एक दलित विधवा महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि दबंगों ने पुराने लेन-देन को लेकर उनके खेत को जबरन जोतने और घर खाली कराने की धमकी दी। 112 नंबर पर पुलिस बुलाने के बाद भी थाने में कोई कार्रवाई नहीं की गई रेशमा पत्नी स्व0 सन्तराम ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अनुसूचित जाति की गरीब विधवा महिला है। 3 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे वह और उसकी पुत्री अनूपा घर पर थीं। तभी गांव के ही अरविंद कुमार, मोनू, अनूप पुत्रगण अनिरुद्ध उनके घर आए। आरोपियों ने कहा कि रेशमा के लड़के बबलू ने उनसे कुछ रुपये लिए थे जो नहीं लौटाए। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। रेशमा और उसकी बेटी द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने जाति सूचक गालियां देते हुए कहा "साली चमारिया बहुत जुबान लड़ाती है" और दोनों मां-बेटी को लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए तो आरोपी गालियां देते हुए भाग गए। पीड़िता की पुत्री अनूपा ने तुरंत 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया। 112 पुलिस ने थाने आने को कहा। रेशमा थाना टडियावां गई और प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने न तो कोई कार्रवाई नही की है अब पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है #TheTelecast

Hardoi, Hardoi | Jul 11, 2026

MORE NEWS

लखनऊ में बच्चों का कथित ‘खून’ बेचने का मामला, युवक पकड़ा गया

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के बुजुर्गर इलाके में मासूम बच्चों का खून बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आने का दावा किया गया है। वायरल वीडियो में राहगीरों ने एक युवक को पकड़कर पूछताछ की। युवक ने अपना नाम लकी अब्बास बताया।आरोप है कि युवक नाबालिग बच्चों को जबरन ले जाकर उनकी मर्जी के बिना खून निकालता था और उसे बेचता था। राहगीरों द्वारा पूछताछ किए जाने पर युवक ने कथित तौर पर 1500 रुपये में बच्चों का खून बेचने की बात स्वीकार की। वीडियो में युवक अपना पता कैम्पबेल रोड बता रहा है, जबकि पोस्ट में दावा किया गया है कि वह दरगाह में रहता है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले को लेकर लोगों में चिंता और आक्रोश है। हालांकि, वायरल वीडियो में किए गए आरोपों की पुलिस या संबंधित अधिकारियों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।

लखनऊ में बच्चों का कथित ‘खून’ बेचने का मामला, युवक पकड़ा गया लखनऊ: राजधानी लखनऊ के बुजुर्गर इलाके में मासूम बच्चों का खून बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आने का दावा किया गया है। वायरल वीडियो में राहगीरों ने एक युवक को पकड़कर पूछताछ की। युवक ने अपना नाम लकी अब्बास बताया।आरोप है कि युवक नाबालिग बच्चों को जबरन ले जाकर उनकी मर्जी के बिना खून निकालता था और उसे बेचता था। राहगीरों द्वारा पूछताछ किए जाने पर युवक ने कथित तौर पर 1500 रुपये में बच्चों का खून बेचने की बात स्वीकार की। वीडियो में युवक अपना पता कैम्पबेल रोड बता रहा है, जबकि पोस्ट में दावा किया गया है कि वह दरगाह में रहता है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले को लेकर लोगों में चिंता और आक्रोश है। हालांकि, वायरल वीडियो में किए गए आरोपों की पुलिस या संबंधित अधिकारियों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।

Hardoi, Hardoi | Aug 10, 2026

हरदोई: प्राथमिक विद्यालय बना मयखाना? खंड शिक्षा अधिकारी को शराब-मुर्गा परोसने का आरोप, हेडमास्टर का कबूलनामा आया सामने

​हरदोई (उत्तर प्रदेश):

शिक्षा के मंदिर की गरिमा को तार-तार करने वाला एक बेहद संगीन मामला हरदोई जिले के टड़ियावां विकास खंड से सामने आया है। टड़ियावां स्थित प्राथमिक विद्यालय कोटरा के हेडमास्टर पर आरोप लगा है कि उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) अनिल कुमार झा को स्कूल परिसर में बुलाकर शराब और मुर्गे की दावत दी।

​कैमरे पर कबूला— 'डिप्टी साहब के लिए लाए थे बोतल'

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्थानीय ग्रामीण और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। वीडियो में ग्रामीण हेडमास्टर पर स्कूल परिसर में शराब और नॉनवेज पार्टी आयोजित करने का आरोप लगा रहे हैं।

​बहस के दौरान जब ग्रामीणों ने हेडमास्टर से सवाल किया, तो उन्होंने ऑन-कैमरा स्वीकार किया कि वे शराब की बोतल लेकर आए थे। जब उनसे पूछा गया कि शराब किसके लिए लाई गई थी, तो उन्होंने बेझिझक जवाब दिया— "हाँ, हम डिप्टी साहब (खंड शिक्षा अधिकारी) के लिए बोतल लाए थे।"

​ग्रामीणों में भारी आक्रोश

स्कूल परिसर में इस तरह के कृत्यों को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर छोटे बच्चों को संस्कार और शिक्षा दी जानी चाहिए, वहाँ अधिकारी और शिक्षक मिलकर दावतें उड़ा रहे हैं।

​उच्च अधिकारियों की भूमिका पर सवाल

ऑन-रिकॉर्ड आए इस बयान के बाद शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना यह होगा कि बेसिक शिक्षा विभाग और उच्च अधिकारी इस मामले पर संज्ञान लेकर दोषी हेडमास्टर व संबंधित अधिकारी के खिलाफ क्या अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हैं।

हरदोई: प्राथमिक विद्यालय बना मयखाना? खंड शिक्षा अधिकारी को शराब-मुर्गा परोसने का आरोप, हेडमास्टर का कबूलनामा आया सामने ​हरदोई (उत्तर प्रदेश): शिक्षा के मंदिर की गरिमा को तार-तार करने वाला एक बेहद संगीन मामला हरदोई जिले के टड़ियावां विकास खंड से सामने आया है। टड़ियावां स्थित प्राथमिक विद्यालय कोटरा के हेडमास्टर पर आरोप लगा है कि उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) अनिल कुमार झा को स्कूल परिसर में बुलाकर शराब और मुर्गे की दावत दी। ​कैमरे पर कबूला— 'डिप्टी साहब के लिए लाए थे बोतल' घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्थानीय ग्रामीण और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। वीडियो में ग्रामीण हेडमास्टर पर स्कूल परिसर में शराब और नॉनवेज पार्टी आयोजित करने का आरोप लगा रहे हैं। ​बहस के दौरान जब ग्रामीणों ने हेडमास्टर से सवाल किया, तो उन्होंने ऑन-कैमरा स्वीकार किया कि वे शराब की बोतल लेकर आए थे। जब उनसे पूछा गया कि शराब किसके लिए लाई गई थी, तो उन्होंने बेझिझक जवाब दिया— "हाँ, हम डिप्टी साहब (खंड शिक्षा अधिकारी) के लिए बोतल लाए थे।" ​ग्रामीणों में भारी आक्रोश स्कूल परिसर में इस तरह के कृत्यों को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर छोटे बच्चों को संस्कार और शिक्षा दी जानी चाहिए, वहाँ अधिकारी और शिक्षक मिलकर दावतें उड़ा रहे हैं। ​उच्च अधिकारियों की भूमिका पर सवाल ऑन-रिकॉर्ड आए इस बयान के बाद शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना यह होगा कि बेसिक शिक्षा विभाग और उच्च अधिकारी इस मामले पर संज्ञान लेकर दोषी हेडमास्टर व संबंधित अधिकारी के खिलाफ क्या अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हैं।

Hardoi, Hardoi | Aug 10, 2026

सरकारी बस की टक्कर से गाय की मौत, सड़क पर पड़ा रहा शव

अमेठी। जायस थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। शनिवार शाम एक सरकारी बस की टक्कर से एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि समय पर इलाज और मदद नहीं मिलने के कारण बीती रात गाय की मौत हो गई।हादसे के बाद गाय का शव रायबरेली-सुल्तानपुर मेन रोड पर पड़ा रहा। सड़क पर पड़े शव को काफी देर तक कौवे नोचते रहे। घटना की तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क से शव हटवाने और हादसे की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। मामला जायस थाना क्षेत्र के मोजमगंज का बताया जा रहा है।

सरकारी बस की टक्कर से गाय की मौत, सड़क पर पड़ा रहा शव अमेठी। जायस थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। शनिवार शाम एक सरकारी बस की टक्कर से एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि समय पर इलाज और मदद नहीं मिलने के कारण बीती रात गाय की मौत हो गई।हादसे के बाद गाय का शव रायबरेली-सुल्तानपुर मेन रोड पर पड़ा रहा। सड़क पर पड़े शव को काफी देर तक कौवे नोचते रहे। घटना की तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क से शव हटवाने और हादसे की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। मामला जायस थाना क्षेत्र के मोजमगंज का बताया जा रहा है।

Hardoi, Hardoi | Aug 10, 2026

हरदोई रेलवे स्टेशन पर खराब छाछ बेचने का आरोप, पैकेट में मिली फफूंदी

हरदोई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर स्थित मिल्क स्टॉल पर खराब छाछ बेचे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्टॉल संचालक मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा कविन्स कंपनी की छाछ बिक्री के लिए रखी गई थी। ग्राहक के मुताबिक छाछ का पैकेट खोलने पर उसमें फफूंदी जैसी परत दिखाई दी।मामले की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें खुले पैकेट के अंदर खराब सामग्री दिखाई दे रही है। पैकेट पर निर्माण एवं एक्सपायरी से जुड़ी जानकारी भी दर्ज है। घटना के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेचे जा रहे खाद्य उत्पादों की निगरानी पर सवाल खड़े हो गए हैं।यात्रियों ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कराने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित स्टॉल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, छाछ खराब होने और फफूंदी की पुष्टि के लिए खाद्य विभाग की जांच जरूरी है।

हरदोई रेलवे स्टेशन पर खराब छाछ बेचने का आरोप, पैकेट में मिली फफूंदी हरदोई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर स्थित मिल्क स्टॉल पर खराब छाछ बेचे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्टॉल संचालक मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा कविन्स कंपनी की छाछ बिक्री के लिए रखी गई थी। ग्राहक के मुताबिक छाछ का पैकेट खोलने पर उसमें फफूंदी जैसी परत दिखाई दी।मामले की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें खुले पैकेट के अंदर खराब सामग्री दिखाई दे रही है। पैकेट पर निर्माण एवं एक्सपायरी से जुड़ी जानकारी भी दर्ज है। घटना के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेचे जा रहे खाद्य उत्पादों की निगरानी पर सवाल खड़े हो गए हैं।यात्रियों ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कराने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित स्टॉल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, छाछ खराब होने और फफूंदी की पुष्टि के लिए खाद्य विभाग की जांच जरूरी है।

Hardoi, Hardoi | Aug 10, 2026

इटावा में दर्दनाक हादसाः राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में फंसा युवक, 1 KM तक घसीटता रहा शव

इटावा रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि युवक प्लेटफॉर्म नंबर 2 से 3 की ओर जा रहा था, तभी वह तेज रफ्तार राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का शव ट्रेन के इंजन में फंस गया और ट्रेन करीब 1 किलोमीटर तक उसे घसीटती हुई ले गई।

रेलवे स्टेशन और रेलवे गेट के बीच हादसे के बाद लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और इंजन में फंसे शव को बाहर निकालकर कब्जे में लिया।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान और हादसे की पूरी वजह पता लगाने में जुटी है।

! रेलवे ट्रैक या प्लेटफॉर्म पार करते समय कभी भी लापरवाही न करें। एक छोटी सी गलती जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।

इटावा में दर्दनाक हादसाः राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में फंसा युवक, 1 KM तक घसीटता रहा शव इटावा रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक प्लेटफॉर्म नंबर 2 से 3 की ओर जा रहा था, तभी वह तेज रफ्तार राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का शव ट्रेन के इंजन में फंस गया और ट्रेन करीब 1 किलोमीटर तक उसे घसीटती हुई ले गई। रेलवे स्टेशन और रेलवे गेट के बीच हादसे के बाद लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और इंजन में फंसे शव को बाहर निकालकर कब्जे में लिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान और हादसे की पूरी वजह पता लगाने में जुटी है। ! रेलवे ट्रैक या प्लेटफॉर्म पार करते समय कभी भी लापरवाही न करें। एक छोटी सी गलती जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।

Hardoi, Hardoi | Aug 10, 2026