छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट की वादियों ने बारिश के मौसम में हरियाली की खूबसूरत चादर ओढ़ ली है। यहाँ का मशहूर 'टाइगर प्वाइंट' वॉटरफॉल इस वक्त पूरे शबाब पर है और सैलानी इस जन्नत जैसे नजारे को देखने के लिए खिंचे चले आ रहे हैं। लेकिन, इसी खूबसूरती के पीछे एक खौफनाक कहानी भी लिखी जा रही है। लोग रोमांच के चक्कर में अपनी जान की परवाह किए बिना 200 फीट ऊंचे वॉटरफॉल के ठीक नीचे, गीली और फिसलन भरी चट्टानों पर खड़े होकर फोटो सेशन कर रहे हैं। ज़रा सी चूक, एक पैर का फिसलना या अचानक पानी का स्तर बढ़ना, पल भर में इस पिकनिक को मौत के मातम में बदल सकता है। सैलानियों का यह कदम सीधे तौर पर 'मौत को दावत' देने जैसा है।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस जानलेवा लापरवाही को रोकने के लिए वहाँ कोई प्रशासनिक नुमाइंदा या गार्ड तैनात नहीं है। जहाँ बारिश के दिनों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने चाहिए, वहाँ लोग बेखौफ होकर अपनी मर्जी से खतरों से खेल रहे हैं। प्रशासन की यह अनदेखी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है। अगर आप भी मैनपाट जाने का प्लान बना रहे हैं, तो याद रखिए.. नजारे का मजा दूर से लीजिए, जिंदगी से बढ़कर कोई सेल्फ़ी या फोटो नहीं होती!
#MainpatTourism #TigerPointWaterfall #ChhattisgarhTourism #Alert #SafetyFirst #ViralNews #MainpatShimla #TravelCarefully #MonsoonSafety #SurgujaNews #FatafatNews