बाड़मेर: जिला कांग्रेस के युवा नेता आजाद सिंह राठौड़ ने आदिवासी भील समाज के सर्वांगीण विकास हेतु डीटीएसए लागू करने की मांग की
Barmer, Barmer | Jul 26, 2024 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं युवा नेता आजाद सिंह राठौड़ ने जोधपुर और पाली संभाग के आदिवासी भील समाज के सर्वांगीण विकास के लिए डेजर्ट ट्राइबल स्पेशल एरिया (डीटीएसए) लागू करने की मांग की है। राठौड़ ने बताया कि दोनों संभागों के आदिवासी भील समाज की सरकारी सेवाओं में भागीदारी नगण्य है। भील समुदाय आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से पिछड़ा हुआ है।