बाड़मेर: बाड़मेर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए शुक्रवार को किया यज्ञ
Barmer, Barmer | Jul 26, 2024 राजस्थान चिकित्सा शिक्षा सोसाइटी (राजमेस) में पहले से कार्यरत मेडिकल टीचर्स को डाइंग कैडर घोषित करने के विरोध में बाड़मेर में पांचवे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने सरकार की सद़्बुद्धि के लिए यज्ञ किया। डॉक्टरों ने धरना स्थल पर जमकर नारेबाजी भी की।