बाड़मेर: बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जलदाय विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
Barmer, Barmer | Jul 26, 2024 बाड़मेर जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को जलदाय विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जलदाय विभाग के निजीकरण के विरोध में विरोध प्रदर्शन करते हुए एक दिन का सामूहिक अवकाश रखा। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।जलदाय विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बताया कि सरकार की ओर से राज्य वाटर सप्लाई एवं सीवरेज कॉरपोरेशन का गठन कर जलदाय विभाग के निजीकरण की तैयारी की जा रही है।