बाड़मेर: एसीबी बाड़मेर ने बिंजासार में पटवारी को ₹2000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Barmer, Barmer | Jul 26, 2024 बाड़मेर एसीबी ने 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जमीन की जमाबंदी व नक्शे लेने के एवज में रिश्वत की डिमांड की थी। एसीबी टीम पटवारी के घर व उसके ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। पटवारी जिले के बींजासर पटवार हल्के में कार्यरत है। वहीं पटवारी से पूछताछ जारी है।