रामपुर मनिहारन: कोतवाली पुलिस ने रेलवे पुल के नीचे सट्टेबाजी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, नकदी और पर्चियां बरामद
रामपुर मनिहारान में रेलवे पुल के नीचे सट्टेबाजी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से सट्टे में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर देर शाम रामपुर मनिहारान पुलिस कस्बे में चेकिंग और गश्त कर रही थी।