मिल्कीपुर के थाना इनायतनगर के बारून चौकी इलाके में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बारून गोठवारा मोड़ की बताई जा रही है। रविवार अपराह्न 3 बजे के आसपास जानकारी मिली कि पुलिस वादी राम दयाल ओझा पुत्र सूर्यबक्स ओझा निवासी सफदर भारी गौहन्ना कानूनगो की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक व वाहन सवार के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।