रामगढ़: होमगार्ड बहाली में उपायुक्त का औचक दस्तावेज निरीक्षण, पारदर्शिता और निष्पक्षता पर जोर
उपायुक्त ऋतुराज ने होमगार्ड बहाली के दस्तावेज सत्यापन का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को दस्तावेजों की सख्त जांच के निर्देश दिए। उन्होंने पूरी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और अभ्यर्थियों की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा। जिला प्रशासन ने भर्ती को लेकर नियमों का सख्ती से पालन करने का आश्वासन दिया।