पत्नी के खौफ से एसपी दफ्तर पहुंचा पति, बोला- "साहब, सोते समय डाल देती है गर्म पानी, बचा लीजिए"
छतरपुर जिले के लवकुशनगर निवासी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर अपनी पत्नी रागनी से जान की रक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी संपत्ति बंटवारे के लालच में उसे लगातार प्रताड़ित कर रही है।सुरेंद्र सिंह ने सीसीटीवी फुटेज सौंपते हुए बताया कि उसकी पत्नी सोते समय हंगामा करती है और उस पर गर्म पानी डाल देती है। उसने पत्नी द्वारा पहले भी फर्जी केस दर्ज कराने का दावा किया।
दिलचस्प बात यह है कि दो दिन पहले ही पत्नी रागनी ने एसपी ऑफिस पहुंचकर पति पर जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप लगाया था। इस पर पलटवार करते हुए सुरेंद्र ने कहा,"अगर मैंने उसे जलाया है, तो वह जलने के निशान दिखाए।" पति का आरोप है कि पत्नी अपने मायके वालों और एक वकील के साथ मिलकर उसे झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रच रही है। पीड़ित ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर