जमुई: अमेठीया टांड़ गांव में ससुराल से आए युवक की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, शव का पोस्टमार्टम कराया गया, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jun 17, 2025 जमुई जिले के ख़ैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमेठीया टांड़ गांव में ससुराल से आए अरुण कुमार मंडल के पुत्र राकेश कुमार उर्फ बौधु की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई उंसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मंगलवार की सुबह 9:00 बजे सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया और घटना की जांच- पड़ताल में जुट गई है।