जमुई: झूठे आरोप में पति को गिरफ्तार कर जेल भेजने के मामले में पीड़िता पत्नी ने समाहरणालय में एसपी को दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Jun 16, 2025 जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलबिंदा करहरा गांव में लड़की को भगाने का झूठा आरोप लगाकर प्रमोद यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजने मामले में पीड़िता पत्नी रानी कुमारी समाहरणालय पहुंची, जहां सोमवार की दोपहर बाद 3:00 बजे एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए मामले की जांच करने की मांग की है।