जमुई: सिकहरिया गांव से प्रेम प्रसंग में फरार हुई पत्नी पर पति ने लगाया अपहरण का आरोप, पुलिस जांच में हुआ पर्दाफाश
Jamui, Jamui | Jun 16, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के सिकहरिया गांव से पिस्टल के बल पर विशाल दुबे की पत्नी आयुषी कुमारी का अपहरण और 5 लाख रुपया फिरौती का मामले पर से पर्दा उठ गया है। पुलिसिया जांच में अपहरण और फिरौती का मामला झूठा निकला है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा सामने आया है। इसकी जानकारी पुलिस अवर निरीक्षक शेखर सुमन ने सोमवार की रात 8:00बजे दी है।