जमुई: मांगो बंदर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, तीन श्रद्धालु घायल; सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 17, 2025 मांगो बंदर के पास मंगलवार की सुबह 7 बजे के करीब देवघर से पूजा कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक स्कॉर्पियो ऑटो को बचाने के चक्कर में पलट गई। जिससे स्कॉर्पियो पर सवार तीन श्रद्धालु घायल हो गए। तीनों को स्थानीय पुलिस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान सीतामढ़ी जिले के रूनी सैदपुर गांव निवासी रीता देवी,सरोज साह सहित अन्य के रूप में की गई।