जमुई: खड़गौर के पास बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा पर सवार दो मौसेरा भाई घायल, डॉक्टर ने एक को पटना रेफर किया
Jamui, Jamui | Jun 17, 2025 जमुई- सिकंदरा मुख्य मार्ग पर खड़गौर गांव के पास मंगलवार की सुबह 9:30 बजे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा पर सवार दो मौसेरा भाई बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया।