पकड़ी दयाल: फुलवार गांव से जिला निर्माण के लिए जन जागरूकता अभियान की हुई शुरुआत, 31 मार्च को पैदल मार्च का आह्वान
फूलवार गांव से जिला निर्माण को लेकर जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत, 31 मार्च को पैदल मार्च का आह्वान पकड़ीदयाल नगर पंचायत के फूलवार गांव में शिक्षक हरिशंकर यादव के दरवाजे से पकड़ीदयाल जिला निर्माण संघर्ष समिति द्वारा जन-जागरूकता सह सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के माध्यम से समिति के सदस्यों ने लोगों को जागरूक किया।