सदर: NSUI कार्यकर्ताओं ने हाउस अरेस्ट को लेकर किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन
वाराणसी। कचहरी परिसर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास बुधवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस के रवैये के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम से पहले पुलिस ने NSUI उत्तर प्रदेश पूर्वी के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय को हाउस अरेस्ट कर लिया।