कुटुंबा: चोरी के आरोप में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, युवक अंबा बाजार का निवासी
औरंगाबाद में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बिहार-झारखंड सीमा से सटे झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कटैया गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ ग्रामीण एक अर्धनग्न युवक को लाठी-डंडे लेकर घेरते नजर आ रहे हैं। इसके बाद युवक की जमकर पिटाई की जाती है। युवक खुद को छोड़ देने की गुहार लग