बालूमाथ: एसडीपीओ आवास के कंटीले तार में फंसी नीलगाय का रेस्क्यू,उपचार के बाद जंगल में छोड़ी जाएगी
बालूमाथ एसडीपीओ के आवासीय कार्यालय की घेराबंदी में लगे कंटीले तारों में बुधवार की सुबह एक नीलगाय फंस गई। कंटीले तारों में फंसने के कारण नीलगाय काफी देर तक छटपटाती रही। मामले की जानकारी होने के बाद मुखिया नरेश लोहरा ने घटना की जानकारी वन विभाग की टीम को दी। इसके बाद वन विभाग और पशु चिकित्सालय की संयुक्त टीम सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर नीलगाय को बाहर निकाला