महोबा: छिकहरा में मोक्षधाम की जमीन नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने सड़क पर चिता सजाई, चार घंटे बाद मिली जमीन
Mahoba, Mahoba | Aug 13, 2026 मोक्षधाम की जमीन नहीं मिलने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। दीना अहिरवार की 50 वर्षीय पत्नी तारा देवी की बीमारी से मौत के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए जमीन तलाशते रहे। जगह नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया और वहीं लकड़ी-कंडे लगाकर चिता सजा दी। सूचना पर तहसीलदार दिवाकर मिश्रा और पुलिस मौके पर पहुंचे।