*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 साल के लगातार सेवाकाल की प्रेरणा से बारुण में सेवा संकल्प अभियान का भव्य आयोजन।।*
न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव
बारुण (औरंगाबाद)। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के 25 साल के निरंतर सेवाकाल की महान प्रेरणा को आत्मसात करते हुए भाजपा द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान (17 सितंबर से 17 अक्टूबर) के अंतर्गत आज प्रखंड बारुण के पंचायत गठौली के उत्तरी मंडल ग्राम इंग्लिश में स्वास्थ्य शिविर एवं महिला संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।।
25 वर्षों से निरंतर जनसेवा के पथ पर अग्रसर प्रधानमंत्री मोदी जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प को धरातल पर उतारा गया ।।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष पारस सिंह ने की *मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता पूर्व सांसद श्री सुशील कुमार सिंह रहे,विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी श्री दिलीप कुमार सिंह* , भाजपा जिला अध्यक्ष श्री विजेंद्र चंद्रवंशी, महिला भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता सिंह तथा गुड़िया सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।।
मोदी जी के 25 साल के अटूट सेवाभाव से प्रेरित इस शिविर में सैकड़ों महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंचीं और अपना स्वास्थ्य जांच करवाया। प्रधानमंत्री जी के दीर्घकालीन विजन के अनुरूप महिलाओं को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराया गया, जिससे स्थानीय बहन-बेटियों में स्वास्थ्य जागरूकता का संचार हुआ।।
मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक 25 वर्षों की निरंतर यात्रा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सेवा को ही अपना धर्म बनाया है। उसी प्रेरणा से भाजपा सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा और महिला सशक्तिकरण के कार्यों को आगे बढ़ा रही है।।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार, नगर पंचायत बारुण वार्ड पार्षद प्रतिनिधि 08 नितेश सिंह, अशोक सिंह (प्रदेश कार्य समिति सदस्य), ममता देवी, पूनम देवी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।।