Public App Logo
Profile Picture

News India Live

@newsindialive
287Followers
0Following
सौगंध राम की खाते हैं चंदा चोर भगाएंगे - बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर की शेरनी श्रीमती अर्चना चंद्र यादव जो की पूर्व प्रत्याशी हैं नबीनगर विधानसभा से।। बांकीपुर में चुनाव प्रचार में शुरू से लेकर अंत तक रही तो आईए जानते हैं चुनाव प्रचार के दौरान सबसे अहम मुद्दा क्या रहा कैसे वोटर्स जन सुराज की ओर टर्नअप हुए और अब आगे की क्या है रणनीति।।
*बारुण नवोदय विद्यालय का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अटल टिंकरिंग लैब का हुआ भव्य उद्घाटन।।* 

न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव 

 *औरंगाबाद ,बिहार 06.08.2026* 
 बारुण स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ने अपने 41वें स्थापना दिवस को बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। इस ऐतिहासिक अवसर पर विद्यालय परिसर में नव-निर्मित अटल टिंकरिंग लैब का भी उद्घाटन किया गया। यह प्रयोगशाला विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तकनीकी कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित की गई है।।

समारोह के *मुख्य अतिथि नवीनगर विधायक श्री चेतन आनंद थे,* जबकि उनकी *धर्मपत्नी डॉ. आयुषी विशिष्ट अतिथि* के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में औरंगाबाद के जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर सिंह, बारुण प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार, नगर पंचायत बारुण की मुख्य पार्षद इंदु देवी, भाजपा जिला मंत्री सह शिक्षा निकेतन की प्रिंसिपल/डायरेक्टर सीमा गुप्ता, उप प्रमुख प्रतिनिधि बारुण विजय कुमार सिंह, सीतयोग के सचिव, दाउदनगर के शिक्षाविद् सुरेश गुप्ता, वार्ड पार्षद 10 सुरेंद्र कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि 08 नितेश सिंह, वार्ड पार्षद 03 इरशाद अली , पारस सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष, श्रीकांत शिकरे तथा आनंद प्रकाश सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।।

 *कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य रवींद्र कुमार सिंह* ने की जबकि मंच संचालन टी.एन. यादव और विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से किया।।

अपने संबोधन में *विधायक चेतन आनंद* ने विद्यार्थियों से अनुशासन, संस्कार और लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय देश के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। विधायक ने विद्यार्थियों को अटल टिंकरिंग लैब का अधिकतम उपयोग करते हुए विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करने के लिए प्रेरित किया।।

समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। देशभक्ति, लोक संस्कृति और भारतीय परंपराओं पर आधारित गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडल, आकर्षक पोस्टर और कला प्रदर्शनियों की भी अतिथियों ने भरपूर सराहना की।।

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक कमलेश कुमार, आर.बी. सिंह, प्रमोद यादव, लीला कुमारी, समरेश प्रताप, बजरंगी प्रसाद, दिनेश कुमार, बी.के. गुप्ता, सुराज नंदन, रीता गौड़ सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएँ और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।
समारोह का समापन विद्यालय की निरंतर प्रगति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।।
कमज़ोर और गरीब का हक मारकर, गलत तरीक़े से पैसा कमाकर कुछ समय के लिए अमीर बन सकते हैं, खुशी मिल सकती है…पर अंत बहुत दुखद होता है।सारा पैसा रोग बनकर निकल जाता है।”
— डॉ. आयुषी सिंह तोमर
(विधायक चेतन आनंद जी की पत्नी)
5 अगस्त स्थापना दिवस।। पी. एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बारुण औरंगाबाद बिहार।। मुख्य अतिथि श्री चेतन आनंद जी विधायक
मैरिडियन सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ: डेहरी में अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास): रोहतास जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई शुरुआत होने जा रही है। न्यू जीटी रोड बस स्टैंड वेस्ट, मोहन बिगहा रोड (कुशवाहा सभा भवन के पास) स्थित मैरिडियन सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में 1 अगस्त 2026 से मासिक स्पेशलिटी ओपीडी की शुरुआत की जा रही है। यह ओपीडी प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित होगी, जहां विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी के विशेषज्ञ चिकित्सक एक ही छत के नीचे मरीजों को परामर्श और उपचार प्रदान करेंगे।

अस्पताल के निदेशक एवं वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ कुमार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य रोहतास एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को पटना, वाराणसी जैसे बड़े शहरों की आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। इससे मरीजों का समय, धन और अनावश्यक भागदौड़ बचेगी।

एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं

मैरिडियन सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में विभिन्न विभागों के अनुभवी चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। इनमें न्यूरोलॉजी के लिए डॉ. सौरभ कुमार (MD, DM Neurology, MRCP-UK), स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा मिनिमली इनवेसिव एवं रोबोटिक सर्जरी के लिए डॉ. मेघना मुरुगेश (MD OBGY, AIIMS नई दिल्ली), बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. निकेश कुमार (MD Pediatrics), ऑर्थोपेडिक्स एवं स्पाइन सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. गौरव के. सिंह (MS, DNB Orthopedics), एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. गीतिका किर तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दृष्टि कुमारी शामिल हैं।

डॉ. सौरभ कुमार ने बताया कि न्यूरोलॉजिस्ट और साइकियाट्रिस्ट द्वारा संयुक्त मूल्यांकन (जॉइंट इवैल्यूएशन) की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे मरीजों को अधिक सटीक निदान और समग्र उपचार मिल सकेगा।

आधुनिक तकनीक से होगी बेहतर सर्जरी

अस्पताल की निदेशक डॉ. मेघना मुरुगेश ने बताया कि अस्पताल में मिनिमली इनवेसिव (की-होल) एवं रोबोटिक सर्जरी जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। इस तकनीक में बड़े चीरे की आवश्यकता नहीं होती, जिससे रक्तस्राव और दर्द कम होता है तथा मरीज अपेक्षाकृत कम समय में स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौट सकते हैं। उन्होंने कहा कि रोबोटिक तकनीक से ऑपरेशन की सटीकता बढ़ती है और जटिलताओं की संभावना भी काफी कम हो जाती है।

क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि: सत्यनारायण सिंह यादव

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक ई. सत्यनारायण सिंह यादव ने अस्पताल की शुरुआत को डेहरी और आसपास के क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि अब लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पटना या वाराणसी जाने की मजबूरी नहीं होगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियमित उपलब्धता से कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सकेगा और मरीजों का समय एवं आर्थिक बोझ दोनों कम होंगे।

शुरुआती चरण में विशेष छूट

अस्पताल प्रशासन ने एडवांस बुकिंग कराने वाले मरीजों के लिए विशेष रियायत की घोषणा की है। इसके तहत परामर्श शुल्क पर 20 प्रतिशत तथा दवाइयों एवं जांच पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

संपर्क

हेल्पलाइन/व्हाट्सएप: 9772313658

पता: मैरिडियन सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, न्यू जीटी रोड बस स्टैंड वेस्ट, मोहन बिगहा रोड, कुशवाहा सभा भवन के पास, राजपूताना मोहल्ला, डेहरी-ऑन-सोन, रोहतास (बिहार-821307)
जनसेवक अनुज कुशवाहा जी के सौजन्य से डेहरी में निःशुल्क सेल्फ स्टडी लाइब्रेरी का शुभारंभ, जरूरतमंद छात्रों को मिलेगा मुफ्त अध्ययन का अवसर।। 

 रोहतास। डेहरी के तारबंगला मोड़ स्थित फ्री लाइब्रेरी का उद्घाटन सोमवार को किया गया। इस निःशुल्क लाइब्रेरी की शुरुआत समाजसेवी अनुज कुशवाहा के प्रयास से की गई है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को बिना किसी शुल्क के बेहतर अध्ययन का माहौल उपलब्ध कराना है।
लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए 24 घंटे अध्ययन की सुविधा, सीसीटीवी निगरानी, हाई स्पीड वाई-फाई, आरओ पेयजल, फुली एयर कंडीशन्ड वातावरण, पावर बैकअप, व्यक्तिगत चार्जिंग पॉइंट, दैनिक समाचार पत्र, लॉकर सुविधा, डिस्कशन पॉइंट तथा आरामदायक बैठने की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। साथ ही सभी सामान्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त सीटों की व्यवस्था भी की गई है।
उद्घाटन के दौरान अनुज कुशवाहा ने कहा, डेहरी-डालमियानगर के सभी अभिभावकों और युवाओं का मैं हृदय से धन्यवाद देता हूं। उनके सहयोग और आशीर्वाद से इस निःशुल्क लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य उन गरीब छात्र-छात्राओं को पढ़ाई का अवसर देना है, जिनके परिवार आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं।
राजनीति से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, हमारा मानना है कि शिक्षा सबसे पहले जरूरी है। किसी की मदद करने के लिए हमेशा बड़ी पूंजी की जरूरत नहीं होती। लोगों का सहयोग और विश्वास मिले तो समाज के लिए लगातार काम किया जा सकता है। आने वाले समय में भी जनहित के कई कार्य करने की हमारी इच्छा है। उन्होंने अपने समाज सेवा के उद्देश्य पर कहा, हमारे क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। हमारा प्रयास है कि छोटी-छोटी पहल के माध्यम से किसी की जान बच सके, किसी जरूरतमंद छात्र को पढ़ाई का अवसर मिले और समाज में सकारात्मक बदलाव आए। यही हमारा उद्देश्य है।
इस पहल को स्थानीय लोगों ने शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय कदम बताते हुए जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए लाभदायक बताया। उद्घाटन समारोह में अधिवक्ता उमाशंकर पांडेय उर्फ मुटुर पांडेय संजय पासवान अमित पासवान शकुंतला सिंह रजनी रावत शशि कुमार मंजू तिवारी खुशबू कुमारी सविता देवी सहीत 
बड़ी संख्या में स्थानीय अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
*30 दिन में ढह गया 30 साल का किला; बांकीपुर जीत के बाद क्या बोले प्रशांत किशोर।।*

न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव 

*बांकीपुर  रिजल्ट 03.08.2026*
प्रशांत किशोर ने बांकीपुर सीट से जीत के बाद मीडिया से बात की है उन्होंने कहा कि अगले तीन महीनों में बांकीपुर में आपको बदलाव दिखेगा मेरी कोशिश होगी कि अगले एक से दो वर्षों में बांकीपुर को आदर्श विधानसभा के तौर पर रखा जाए इससे बिहार के बाकी 242 विधायकों पर भी दबाव बनेगा मुझे यदि कोई पैमाना तय करना है तो और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है मेरे दरवाजे उन सभी लोगों के लिए खुले हैं, जिन्हें लगता है कि पीके और जनसुराज उनकी कुछ मदद कर सकते हैं।।

जन सुराज के नेता ने कहा कि हम बिहार के लोगों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे. जिन्हें लगता है कि बिहार में बदलाव नहीं हो सकता, वे सभी यहां आ सकते हैं उन्होंने कहा कि हम अगले तीन से 4 साल खूब काम करेंगे जनता के बीच संदेश जाएगा कि हम क्या कर सकते हैं इससे पहले भी एक बार वह काउंटिंग के बीच मीडिया के सामने आए थे तब उन्होंने 5 अहम बातें कहीं थीं- 

1. 30 सालों का गढ़ सिर्फ 30 दिनों में ढह गया. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बिहार के लोग अब 5 किलो राशन और जाति से ऊपर उठकर सोचना चाहते हैं।।

2. भाजपा को लोगों ने बहुमत दिया है अब उसकी जिम्मेदारी है कि राज्य में ऐसा मुख्यमंत्री दे, जिसकी छवि अच्छी हो उसका आपराधिक बैकग्राउंड न हो।।

3. इस चुनाव नतीजे से बांकीपुर बेंगलुरु नहीं बनेगा, लेकिन अगले 2 से तीन महीने में बदलाव दिखने लगेगा।।

4. गुजरात के लोग एक लाख करोड़ की बुलेट से चलेंगे और बिहार के लोग मजदूरी के लिए बाहर जाएंगे ऐसा कब तक चलता रहेगा इस स्थिति में बदलाव होना चाहिए।।

5. यह विधायक बनाने का चुनाव नहीं है भाजपा के नेतृत्व को संदेश देने का प्रयास है कि बिहार में किसी अच्छे नेता को सीएम बनाएं खराब चाल, चरित्र और चेहरा वाले नेता को सीएम नहीं बनाया जाए।।
मैरिडियन सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ: डेहरी में अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास): रोहतास जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई शुरुआत होने जा रही है। न्यू जीटी रोड बस स्टैंड वेस्ट, मोहन बिगहा रोड (कुशवाहा सभा भवन के पास) स्थित मैरिडियन सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में 1 अगस्त 2026 से मासिक स्पेशलिटी ओपीडी की शुरुआत की जा रही है। यह ओपीडी प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित होगी, जहां विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी के विशेषज्ञ चिकित्सक एक ही छत के नीचे मरीजों को परामर्श और उपचार प्रदान करेंगे।

अस्पताल के निदेशक एवं वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ कुमार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य रोहतास एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को पटना, वाराणसी जैसे बड़े शहरों की आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। इससे मरीजों का समय, धन और अनावश्यक भागदौड़ बचेगी।

एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं

मैरिडियन सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में विभिन्न विभागों के अनुभवी चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। इनमें न्यूरोलॉजी के लिए डॉ. सौरभ कुमार (MD, DM Neurology, MRCP-UK), स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा मिनिमली इनवेसिव एवं रोबोटिक सर्जरी के लिए डॉ. मेघना मुरुगेश (MD OBGY, AIIMS नई दिल्ली), बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. निकेश कुमार (MD Pediatrics), ऑर्थोपेडिक्स एवं स्पाइन सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. गौरव के. सिंह (MS, DNB Orthopedics), एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. गीतिका किर तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दृष्टि कुमारी शामिल हैं।

डॉ. सौरभ कुमार ने बताया कि न्यूरोलॉजिस्ट और साइकियाट्रिस्ट द्वारा संयुक्त मूल्यांकन (जॉइंट इवैल्यूएशन) की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे मरीजों को अधिक सटीक निदान और समग्र उपचार मिल सकेगा।

आधुनिक तकनीक से होगी बेहतर सर्जरी

अस्पताल की निदेशक डॉ. मेघना मुरुगेश ने बताया कि अस्पताल में मिनिमली इनवेसिव (की-होल) एवं रोबोटिक सर्जरी जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। इस तकनीक में बड़े चीरे की आवश्यकता नहीं होती, जिससे रक्तस्राव और दर्द कम होता है तथा मरीज अपेक्षाकृत कम समय में स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौट सकते हैं। उन्होंने कहा कि रोबोटिक तकनीक से ऑपरेशन की सटीकता बढ़ती है और जटिलताओं की संभावना भी काफी कम हो जाती है।

क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि: सत्यनारायण सिंह यादव

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक ई. सत्यनारायण सिंह यादव ने अस्पताल की शुरुआत को डेहरी और आसपास के क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि अब लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पटना या वाराणसी जाने की मजबूरी नहीं होगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियमित उपलब्धता से कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सकेगा और मरीजों का समय एवं आर्थिक बोझ दोनों कम होंगे।

शुरुआती चरण में विशेष छूट

अस्पताल प्रशासन ने एडवांस बुकिंग कराने वाले मरीजों के लिए विशेष रियायत की घोषणा की है। इसके तहत परामर्श शुल्क पर 20 प्रतिशत तथा दवाइयों एवं जांच पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

संपर्क

हेल्पलाइन/व्हाट्सएप: 9772313658

पता: मैरिडियन सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, न्यू जीटी रोड बस स्टैंड वेस्ट, मोहन बिगहा रोड, कुशवाहा सभा भवन के पास, राजपूताना मोहल्ला, डेहरी-ऑन-सोन, रोहतास (बिहार-821307)।
बांकीपुर उपचुनाव रिजल्ट // जन जुराज का लहर // नबीनगर पूर्व प्रत्याशी अर्चना चंद्र यादव समर्थकों के साथ जश्न मनाते हुए।।
डेहरी कार्यपालक हत्याकांड // अब तेजस्वी यादव करेंगे बड़ा आंदोलन
डेहरी कार्यपालक पदाधिकारी की पत्नी का बयान।।
Video 11
डेहरी कार्यपालक पदाधिकारी के पत्नी का रो रो कर बुरा हाल
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आप जैसे आदरणीय गुरुजनों को कोटि-कोटि नमन आपके ज्ञान,मार्गदर्शन और स्नेह ने हमें आकार दिया आपकी शिक्षाएँ जीवनभर हमारा सहारा बनी रहेंगी।हृदय से धन्यवाद, गुरुदेव! आपका आशीर्वाद सदा बना रहे।।
महर्षि वेद व्यास जयंती के शुभ अवसर पर बारुण पहुंचे VIP सुप्रीमो श्री मुकेश साहनी जी।। <nis:link nis:type=tag nis:id=mukeshsahani nis:value=MukeshSahani nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vip nis:value=VIP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/>
गुरु पूर्णिमा पर मां लखपति योगा केंद्र एनीकेट झारखंडी मंदिर डेहरी में योग गुरु श्री भगवान प्रजापति जी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।। ई. सतनारायण यादव पूर्व विधायक डेहरी तथा ओबरा
महर्षि वेद व्यास जयंती बारुण,श्रीमती रमा निषाद जी पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग बिहार सह प्रभारी मंत्री औरंगाबाद ।।
मात्र 20 लोगों के साथ 16 नवंबर 2025 को शुरू हुआ यह सोन तट रविवार महोत्सव आज जन सैलाब का रूप ले चुका है।। आखिर कैसे इसकी शुरुआत हुई जानिए ज्योति गुप्ता जी से।।
गुरु पूर्णिमा पर मां लखपति योगा केंद्र एनीकेट झारखंडी मंदिर डेहरी में योग गुरु श्री भगवान प्रजापति जी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।। ई. सतनारायण यादव पूर्व विधायक डेहरी तथा ओबरा
*धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर CJP दीपके बोले- झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए*

न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव 
25.07.2026

 *पेपर लीक* के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच शनिवार दोपहर बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल है।।

 *धर्मेंद्र प्रधान* ने पीएम मोदी को दो पन्नों की चिट्ठी लिखते हुए अपना इस्तीफा दे दिया है. इससे जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल है. धर्मेंद्र से इस्तीफे की घोषणा से पहले जंतर-मंतर पर शनिवार दोपहर बाद झड़प हुआ. लखनऊ, पटना में भी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हंगामा और लाठीचार्ज हुआ. इस प्रदर्शन के बीच बीते 48 घंटों में सरकार के रुख में बड़ा बदलाव आया था. लगातार कई एक्शन हुए. शिक्षा सचिव को हटाया गया है, NTA के 47 कर्मी बर्खास्त किए गए हैं, पेपर लीक केस की जांच के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की बात आगे बढ़ी है. सरकार से मिले आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया था।।

 *धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे क्या कुछ लिखा।।* 
धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे में लिखा- मेरे युवा साथियों, मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है। मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूँ भारत की युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना हम सभी के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा है।।

आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र की सेवा करने का जो अवसर मुझे प्राप्त हुआ उसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी का आभार प्रकट करता हूं किंतु 3 मई 2026 को हुई NEET-UG की परीक्षा में सामने आई अनियमितता पाई गई भारत सरकार ने इसको तुरंत संज्ञान में लेते हुए जांच सीबीआई को सौंपी और परीक्षा को रद्द किया एवं पुनः परीक्षा की तिथि घोषित की गई इसके साथ ही अगले वर्ष से इस परीक्षा को सीबीटी (Computer-based-test) मोड में करने का निर्णय लिया गया।।

इस दौरान हमारी प्रमुख प्राथमिकता यह रही कि 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित की जाए इसके लिए whole of government approach के तहत काम किया गया इसमें भारत सरकार के साथ राज्य सरकार, विशेषकर जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही
साथ ही, छात्रों, अभिभावक और माता-पिता के सहयोग से 21 जून 2026 को यह परीक्षा पूर्ण हुई पहले ही दिन से, इसपर मैंने जिम्मेदारी ली और इस परिस्थिति से कभी मुंह नहीं मोड़ा मेरा यह संकल्प था कि हम किसी भी मेधावी छात्र की संभावना परीक्षा माफिया के कारण खराब नहीं होने देंगे, किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।।

16 जुलाई को घोषित नीट-यूजी के परिणाम संतोषजनक रहे जिसमें गरीब पृष्ठभूमि से आए कई मेधावी छात्रों को भी सफलता मिली परंतु इस दौरान भी कई छात्रों को गुमराह करने के लिए जिम्मेदार पदों पर बैठे व्यक्तियों ने बाधा डालने की कोशिश की, जिससे मन अत्यंत व्यथित हुआ।।

मैं सदैव हमारे प्रजातंत्र की शक्ति में अटूट विश्वास रखने वाला रहा हूं तथा युवाओं की आकांक्षाओं, सपनों और अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता आया हूं वे केवल भारत का भविष्य ही नहीं हैं, बल्कि एक नए और विकसित भारत के वाहक, निर्माता और भविष्य के शिल्पकार भी हैं।

पिछले 10 दिनों का घटनाक्रम देखकर मेरा मन दु:खी है. यह मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है. भारत की युवाशक्ति ही, इस देश की असली ताकत है.देश की युवाशक्ति को भ्रम के कुचक्र में फंसने नहीं देंगे, यही मेरा संकल्प है जंतर-मंतर पर और देश में जो स्थिति बनी है, इस स्थिति का राष्ट्र विरोधी ताकतें लाभ ना उठाएं, देश की एकता बनी रहे, भारत के एक भी विद्यार्थी का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में ना उलझे, हमारे बच्चे अपना समय पढ़ाई में लगाएं, करियर बनाने पर फोकस करें, इसी बात पर विचार करते हुए *मैंने अपना त्यागपत्र माननीय प्रधानमंत्री जी को भेज दिया है* 

मैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन, विश्वास और निरंतर सहयोग के लिए हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूं. साथ ही, मंत्रिपरिषद के अपने सभी सम्मानित सहयोगियों, मंत्रालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उन सभी व्यक्तियों का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिनके साथ मुझे कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. मैं इसके लिए सदैव समर्पित रहूँगा.प्रभु श्रीजगन्नाथ जी के आशीर्वाद से मैं भविष्य में भी भारत माता, ओडिशा की जनता तथा देश के युवाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए हर संभव रूप में स्वयं को समर्पित रखूँगा.
 *आपका,धर्मेंद्र प्रधान* 

 *प्रधान के इस्तीफे पर दीपके बोले* -यह इस बात का सबूत कि लोकतंत्र में डरें नहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक पत्र पोस्ट करके बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को अपना इस्तीफ़ा भेज दिया है, तो *CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके* ने कहा, “धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है यह इस बात का सबूत है कि अगर आप डरते नहीं हैं और इस सरकार के सामने झुकते नहीं हैं, तो आप किसी से भी इस्तीफा ले सकते हैं लोकतंत्र में डरें नहीं.”
BIG BREAKING NEWS.............
इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
मात्र 20 लोगों के साथ 16 नवंबर 2025 को शुरू हुआ यह सोन तट रविवार महोत्सव आज जन सैलाब का रूप ले चुका है।। आखिर कैसे इसकी शुरुआत हुई जानिए ज्योति गुप्ता जी से।।
शेरघाटी विधायक श्री उदय सिंह यादव
0 से करोड़ों रुपया का व्यापार खड़ा करने वाले आखिरी राजनीति में कैसे सुपर फ्लॉप हो गए मृत्युंजय यादव। आखिर किसने दिया बड़ा धोखा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट पेपर लीक को लेकर फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा 'हमारे युवाओं के कल्याण और भविष्य से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं है।।

हमने पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया है। संबंधित अधिकारियों को इस बारे में सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है। यह छात्रों के हितों की रक्षा के लिए हमारे कदमों की सीरीज जारी है। जो लोग हमारे युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।'