बसंतपुर: बसंतपुर में आवास योजना के लाभुकों को स्वीकृति पत्र, शुभकामना संदेश और चाभी की गई प्रदान
प्रमोद कुमार /वीरपुर बसंतपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान आवास योजना की विस्तृत जानकारी दी गई. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम सम्राट चौधरी के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संवाद कार्यक्रम को सभी को सुनाया गया