बक्सर: महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में अभाविप ने इतिहास विभाग में शैक्षणिक भ्रष्टाचार के विरोध में तालाबंदी की
Buxar, Buxar | Apr 3, 2025 अभाविप बक्सर के द्वारा महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में शैक्षणिक भ्रष्टाचार के खिलाफ इतिहास विभाग में गुरुवार को दिन के 2:00 बजे तालाबंदी किया गया. जिसकी अध्यक्षता काॅलेज अध्यक्ष अमरेंद्र मिश्र और संचालन प्रियांशु शुभम ने किया. इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अविनाश पाण्डेय ने एमवी कॉलेज के इतिहास विभाग पर कई आरोप लगाया.