टोंक: जयपुर के बाद टोंक में भीषण अग्निकांड, आग से एक करोड़ के उपकरण जलकर हुए राख
टोंक में बस स्टैंड के समीप संचालित पूजा फोटो लैब में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग में करीब एक करोड़ रुपए की मशीनरी जलकर राख हो गई, साथ ही अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गए, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया