बक्सर: फूहड़ भोजपुरी गाना गाने, अश्लीलता फैलाने पर गायक और आयोजक पर होगी एफआईआर: सदर एसडीएम
Buxar, Buxar | Feb 12, 2026 कार्यक्रम में फूहड़ भोजपुरी गाना गाने, बजाने व अश्लीलता, व गंदगी फैलाने पर गायक व आयोजन कर्ता पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। उक्त बातें सदर एसडीएम अविनाश कुमार ने कही।उन्होने कहा कि किसी भी जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर फुहड़ता, गंदगी फैलना,अश्लीलता फैलाना एक सभ्य समाज की पहचान नहीं हो सकती है। इस संबंध में पटना से प्राप्त पत्र प्राप्त हो चुका है।